देहरादून: 84 साल के लंबे अंतराल के बाद लाल रंग का ऐसा दुर्लभ सांप देखा गया है जिसके दांत चाकू जैसे हैं। इस सांप को उत्तराखंड के नैनीताल में देखा गया है। इस दुर्लभ सांप को कोरल कुकरी कहा जाता है और इसकी सबसे बड़ी बात यह है कि इसका रंग पूरी तरह से लाल है। यह सांप नैनीताल के एक घर में छिपा हुआ था, जिसे वन विभाग की टीम ने बचा लिया था।
वन अधिकारियों के अनुसार, इस दुर्लभ सांप को पहली बार 1936 में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी इलाके में देखा गया था। इसके बाद वैज्ञानिकों द्वारा इसे ‘ओलिगोडोन खारेंसिस’ नाम दिया गया था। इस सांप को कुकरी भी कहा जाता है क्योंकि यह गोरखाओं के कुखरी (चाकू) जैसा दिखता है। इस सांप के दांत कुखरी के ब्लेड की तरह घुमावदार होते हैं। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) नीतीश मणि त्रिपाठी ने सांप को बताया कि नैनीताल जिले के कुररिया खट्टा गांव के निवासी कविंद्र कोरंगा ने शुक्रवार सुबह सांप को बचाने के लिए सहायता मांगी थी।
उन्होंने कहा कि जब हम वहां गए तो लोगों ने सांप को पकड़ा और उसे प्लास्टिक की बोरी में कैद कर लिया। त्रिपाठी ने कहा कि सांप को मौके से बचाने के बाद, टीम आश्चर्यचकित थी। यह दुर्लभ सांपों में से एक था। टीम ने कुकरी सांप को जंगल में छोड़ दिया।
Post a Comment